एक दिन एक पंचायत
धंगोटा पंचायत से शुरू अभियान
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर की पहल
बड़सर।  शर्मा। हमीरपुर जिला के बडसर विधानसभा क्षेत्र के अधीन एक दिन एक पंचायत अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर द्वारा धंगोटा पंचायत के अंतर्गत नंडल गांव से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता vinod thakur द्वारा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना गया। इस मौके पर लोगों ने गांव में लंबे समय से अधर में लटकी पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि पेयजल की समस्या के कारण  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ओवरहेड टैंक बना कर गांव को अलग पाइप लाइन डालकर पेयजल की समस्या का हल करवाने की मांग की। आजादी के कई साल बाद भी लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के 2 दर्जन से अधिक महिलाओं तथा पुरुषों ने इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की। इसके अलावा सड़क समस्या को लेकर भी लोगों ने अपनी मांग रखी। इसके अलावा महिलाओं ने बताया कि लोगों ने जो घर बनाए हैं 3 घरों के लिए विद्युत के पोल लगाए जाने की जरूरत है।
इसके अलावा दबेड गांव में इस मौके पर विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। विद्युत विभाग के आला अधिकारी एक्शन विद्युत विभाग तथा अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए थे। vinod thakur की उपस्थिति में गांव के बुजुर्गों के साथ ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया 11 लाख से अधिक की लागत से लगाए गए ट्रांसफार्मर तथा लाइन का लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व गांव में वोल्टेज की समस्या रहती थी लेकिन ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाने के बाद समस्या हल हो गई है। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर एवं विद्युत विभाग का आभार जताया है। इसके अलावा गांव के साथ लगती सड़क का डंगा बार-बार गिर जाता था उसका कार्य  शुरू करवा दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा पेयजल के लिए एक हैंडपंप लगाए जाने की भी मांग की गई।
इसके अलावा बतलाऊ गांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद thakur लोगों से मिले लोगों ने उनके समूह अपनी मांगे रखी। इस गांव की महिलाओं तथा पुरुषों ने एक स्वस्थ से मांग की लोगों ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आज तक किसी ने भी इस समस्या का हल नहीं करवाया। इसके अलावा लोगों ने इस क्षेत्र के लिए बस सेवा शुरू करने की भी मांग की। आजादी के 74 सालों के बाद भी लोग पेयजल सड़क सुविधा तथा विद्युत अपूर्ति के लिए तरस रहे हैं इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है।
इस मौके पर vinod thakur भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का हल अति शीघ्र करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here