हमीरपुर/बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बहुत से विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां लोग भाजपा नहीं भाजपा के नेताओं से नाराज हैं ऐसा ही विधानसभा क्षेत्र है बड़सर। 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा इस सीट पर हार का सामना कर चुकी है 2022 के चुनाव को लेकर भी असमंजस का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के युवा तेजतर्रार नेता विनोद ठाकुर जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कट्टर समर्थक हैं भारतीय जनता पार्टी संगठन में पुणे प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। संगठन में मिले दायित्व तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ संबंधों के चलते उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा मिनी सचिवालय तथा बस स्टैंड का शिलान्यास किया गया था परंतु 2012 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई परंतु इस कार्य को अमलीजामा नहीं बनाया गया। 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। लेकिन कार्य अधर में लटका हुआ था इस कार्य को करवाने के लिए विनोद ठाकुर ने इसे पूरा करवाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तहसील परिसर को शिफ्ट करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है चंद दिनों बाद तहसील परिसर को लोक निर्माण विभाग के परिसर में कॉलोनी में स्थापित कर दिया जाएगा। उसके बाद तहसील को डिस्मेंटल करने का कार्य शुरू हो जाएगा। पिछले 10 सालों से जो कार्य अधर में लटका था उसे शुरू करवाने का श्रेय विनोद ठाकुर को जाना जाता है। बच्चा बच्चा इसके लिए विनोद ठाकुर का आभार व्यक्त कर रहा है तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इस कार्य को शुरू करवाने के लिए आभार व्यक्त कर रहा है।
इस क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के कारण 100 के करीब कामों में काफी समस्या थी इस समस्या को मुख्यमंत्री जयराम के समक्ष विनोद ठाकुर ने उठाकर ₹160000000 के विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत करवा कर सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा भोटा स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा वढ़ना।बिजडी में डॉ राकेश कुमार के नाम पर आईटीआई खुलना, पैरवी स्कूल का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी करना। शिक्षा के क्षेत्र में इस विधानसभा क्षेत्र के अध्यापकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित करना। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजित करना उनकी उपलब्धियों में शुमार है। विभिन्न पंचायतों में जाकर विकास करवाना लोगों की समस्याओं को समझना। पुराने कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। इस बार विधानसभा चुनावों के लिए जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्रीय हाईकमान के साथ हिमाचल भाजपा का सपना रिवाज बदलने का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here