केजरीवाल के विकास मॉडल को जन-जन तक पहुंचाएं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता : सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी*
*हमीरपुर पहुंचे आप प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर,कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर किया विचार विमर्श:आप*
6 अगस्त, 2022
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर आज हमीरपुर पहुंचे जहां उन्होंने आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा। इन दिनों आप प्रदेश अध्यक्ष पूरे प्रदेश के चारों लोकसभा के दौरों पर जाकर आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के जन जन तक केजरीवाल के विकास मॉडल को पहुंचाएं। हमीरपुर में हुए संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस संवाद कार्यक्रम में संगठन मंत्री सतेंद्र तोंगर, समेत आप उपाध्यक्ष पूरन चंद्र, उपाध्यक्ष केजी पराशर, प्रदेश सचिव राकेश मंढोत्रा, महिला अध्यक्ष निर्मल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष राज ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता सुषमा शर्मा, जिला इंचार्ज धनीराम धीमान और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरजीत ठाकुर ने सभी से आगामी विधानसभा चुनावों में विजय पताका लहराने के लिए जमीनी स्तर पर जमकर कार्य करने का आवाहन किया।
सुरजीत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता को बताएं कि कैसे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही दिल्ली की ईमानदार सरकार ने विकास का नया मॉडल तैयार किया है। दिल्ली में जनता पर बिना टैक्स लगाए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं फ्री में दी जा रहीं है। इसके साथ ही महिलाओं और श्रमिकों को बस की यात्रा फ्री की गई है। दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था बेहतर की गई है। नए स्कूल भवनों का निर्माण किया गया है और खेल मैदान, पानी की सुविधा, टायलेट की सुविधा के साथ-साथ बच्चों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। इसके साथ ही मोहल्ला क्लीनिक मॉडल से दिल्ली के लोगों को मुफ्त बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल पर विकास करवाने के लिए आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।