Oplus_131072
Oplus_131072

चेरिटेबल हस्पताल की तकनीकी फाइल को खुद रिजेक्ट कर अब लोगों को गुमराह कर रही भाजपा.. इंजीनियर राजेश बन्याल
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
बड़सर काँग्रेस ने चेरिटेबल हॉस्पिटल भोटा के तकनीकी मामले को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
उन्होंने कहाकि पूर्ब भाजपा सरकार के बक्त 12 अक्टूबर 2019को चेरिटेबल हस्पताल भोटा की जमीन से संबन्धित इस फ़ाइल को रिजेक्ट कर दिया था।उसमें स्पस्ट किया बड़सर काँग्रेस ने कहा कि अब भाजपा के नेता इस मुद्दे को तूल देकर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।
उन्होंने बताया कि काँग्रेस सरकार के कार्यकाल में तो 12सितंबर 2024 को ये मामला पहुंचा था।उसके बाद इसपर फिर से कार्यबाही शुरू हुई। 6 नबम्बर को रिमाइंडर आया उसके बाद सरकार अब इस मामले पर विधानसभा में अध्यादेश लाकर इस पर कार्यबाही करगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मामले पर एक दिसंबर को हाई पावर कमेटी कीमीटिंग भी रखी है।सरकार इस मामले में अमलीजामा पहनाने में गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जिस तरीके से इस मामले का राजनीतिकरण किया है बह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।जब भाजपा के समय में ये मामला उनके संज्ञान में आया था तब उन्होंने इसे क्यों नहीं सुलझाया था।अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस पर संजिदा कोशिश में लगे हैं तो भाजपा को दिक्कत क्यों हो रही है।उन्होंने कहा कि ये हस्पताल काँग्रेस के समय मे काँग्रेस के प्रयासों से खुला था।जिस कानूनी प्रक्रिया से अब दुबारा गुजरना पड़ रहा है तो इसमें काँग्रेस सरकार ही लोगों को राहत देगी।सरकार की इस हस्पताल को बंद करने की कोई मन्सा नहीं है।
बड़सर काँग्रेस की टीम व्यापार मंडल के प्रधान विनोद लखनपाल , मनजीत ठाकुर, मनोज कुमार, सतीश बन्याल,रमा शंकर, कुलबंत पठानियां, परमजीत, ,राज कुमार, सतीश बन्याल, विक्की,मुनीष, सहित कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here