भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने ज़िला स्तरीय अंडर-14 खेल-कूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

बिझड़ी, हमीरपुर, 30 अगस्त: सतीश शर्मा।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में जिलास्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है, जो युवाओं को नशे से दूर रख सकता हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि बलदेव शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंडर-14 छह सौ मीटर (छात्रा) की दौड़ में शगुन, इशिका और क्षिरजा तथा अंडर-14 छह सौ मीटर (छात्र) की दौड़ में विकास रनौत, प्रद्युमन, और विकास ठाकुर सम्मानित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन से खेलने एवं हारने वाली टीमों को अगले वर्ष और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

बलदेव शर्मा ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडोर स्टेडियम देने की घोषणा की है। जल्द ही युवाओं को इंडोर खेल सुविधा का लाभ होगा। बिझड़ी में 25 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते है।

इस मौके पर ज़िला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा, ब्लॉक अध्यक्षा मंजू ढिल्लों , ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, बड़सर भाजपा मंडल सचिव संजीव बन्याल, जनरल सेक्रेटरी युवा मोर्चा भाजपा कमलेश ढिल्लों, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा पंकज डटवालिया, सह मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल विकास पटियाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा रवि कानगो विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here