बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस क्लब बड़सर का पंजीकरण 7 जुलाई 2007 को किया गया था। लंबे समय बाद विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सहयोग से प्रेस क्लब के लिए रूम उपलब्ध करवाने का कार्य तहसील परिसर में किया गया था। तहसील को डिस्मेंटल करने के साथ ही प्रेस रूम से प्रेस क्लब वंचित हो गया था लेकिन मिनी सचिवालय बनने पर उप मंडल अधिकारी नागरिक द्वारा प्रेस रूम उपलब्ध करवा दिया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के सस्थापक सदस्य सतीश शर्मा, सुरेंद्र शास्त्री प्रेस क्लब अनुशासन समिति केअध्यक्ष, प्रेस क्लब के प्रधान नवनीत, महासचिव अजीतकंबोज, अरविंद मौर्य, फास्ट न्यूज चैनल केएसके ठाकुर, राजीव शर्मा, रामपाल कृष्ण कुमार, सुशील शर्मा सहित विभिन्न पत्रकार उपस्थित रहे
