बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने में जुटे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिसको भी बड़सर उपचुनाव का टिकट देंगे कांग्रेस की झोली में डालेंगे सीट
भाजपा में मचा है हड़कंप
26 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मैहरे में राजेश धर्माणी करेंगे शिरकत
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हमीरपुर जिला में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने के लिए अभियान शुरू हो गया है कांग्रेस पार्टी टिकट के चाह बान लोगों की लिस्ट भले ही लंबी हो टिकट किसी को भी मिले सीट कांग्रेस की झोली में डालने के लिए टीम एकजुट है। युवाओं से लेकर पुराने कार्यकर्ता सक्रिय हो गये है। ब्राह्मण समुदाय में सतीश शर्मा विट्टू टॉप न्यूज़ हिमाचल के संपादक, पवन शर्मा, विनोद लखनपाल,नरेश लखन पाल संजय शर्मा, परमजीत शर्मा,दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा, कृष्ण चौधरी , राजपूत समुदाय को पिछले 40सालों में बड़सर में टिकट नहीं मिला है इस समुदाय से कमल पठानिया , इंजनियर राजेश बन्याल,रूवल ठाकुर एन एसयूआई ,डैनी जसवाल, विपिन ढटवालिया, सहित कई कार्यकर्ता इस सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने के लिए तैयार है। टॉप न्यूज़ हिमाचल टीम के ग्रांउड रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं अधिकतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ कहना है पार्टी जितने वाले प्रत्याशी को टिकट दे हम हमीरपुर जिला का मुख्य मंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की झोली में सीट डालेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की दो बैठक रविवार से लेकर अब तक हो चुकी है। तीसरी बैठक की तैयारी मैहरे में करवाने के लिए चल रही है जिसके लिए कार्यकर्ताओं में बैठक को सफल बनाने के लिए जिस बैठक में केविनेट मंत्री राजेश धर्माणी कार्यकर्ताओं से मिलकर टोह लेंगे। इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रयास तेज कर दिए हैं। गीता पैलस में बैठक आयोजित होगी। भाजपा में उप चुनाव का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के विडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तक पर भाजपा का बलदेव शर्मा गुट जमकर भड़ास निकाल रहा है व नड्डा को कोस रहा है। इंद्र दत्त लखन पाल के भाजपा पर आने का भी 5 बार भाजपा के प्रत्याशी रहे बलदेव शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा सहित कार्यकर्ता इंद्र को भाजपा का टिकट मिलने पर विरोध जता रहे हैं। कांग्रेस इसका भरपूर लाभ उठाने को तैयारी कर रही। कांग्रेस पार्टी को छोड़ दें आम लोगों में कांग्रेस पार्टी की सरकार को अस्थिर करने का गुस्सा जनता में है। टॉप न्यूज़ हिमाचल की ग्रांउड रिपोर्ट में लोगों से मिलकर लोग अपनी बात खुलकर रख रहे हैं।