ब्रेकिंग खबर
टॉप न्यूज़ हिमाचल
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 6 बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट में सटे के के स को वापिस लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं भाजपा में शामिल होकर चुनाव में उतरने के लिए उन्हें काफी टाइम मिल जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पर मंथन चल रहा है। भाजपा में भी इस पर गहन चर्चा है की अगर बागी विधायकों को शामिल नहीं किया गया अथवा टिकट नहीं दिया तो भाजपा में भविष्य में शामिल होने वालों का विश्वास भी डगमगाएगा। भाजपा हर हाल में 6 बागियों की सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जोर लगाएगी। ताकि लोकसभा चुनावों के साथ विस चुनाव करवा कर भाजपा मोदी मैजिक का लाभ ले सके। कांग्रेस ने भी विस उपचुनाव के लिए प्रत्याशी खोजने शुरू कर दिए हैं। क ई चुनाव लडने के इच्छुक दिल्ली में लाबिंग भी कर रहे हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी में आधा दर्जन चुनाव लडने के इच्छुक दिल्ली जुगाड में लगे हैं जिनमें महिलाएं व युवा भी शामिल हैं। लाबिंग कांग्रेस में तेज हो गई है। भाजपा 6 बागी विधायकों को टिकट देगी इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। कुटलैहड़ में कांग्रेस के पूर्व में प्रत्याशी रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भी लाबिंग कर रहे हैं। सुजानपुर में भी कांग्रेस में मंथन जारी है। लहौल स्पीति में मार्कंडेय भी पूरव में विधायक रहे हैं सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को मजबूती के लिए 6 सीटों में से अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ऐड़ी चोटी का जोर लगाएगी। हमीरपुर जिला व संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में लोगों में सहानुभूति का भी लाभ कांग्रेस ले सकती है। जनता की नजरें इस फैसले पर भी लगी है की बागी स्टे न मिलने के बाद केस वापिस लेकर भाजपा में शामिल होकर चुनाव लडने की रणनीति बनाते हैं।