नाम … जबना चौहान
पिता का नाम ….श्री हरिया
स्थाई पता ….गांव पाली, डाकघर चुनाहन,तहसील बल्ह, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश। फोन नंबर 9857565001
Email- jabnachauhanmandi@gmail.com
विधानसभा क्षेत्र…नाचन (28)
जन्मतिथि…. 10 नवंबर 1992
शैक्षणिक योग्यता..दसवीं पास 10 प्लस टू
d.El.Ed( जेबीटी टेट पास) स्नातक पास
जिला मुख्यालय मंडी में गत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत
मंडी जिला के अग्रणी ओरिएंटल चैनल में बतौर एंकर व ऑडिटर कार्य करने का अनुभव

उपलब्धियां…

1. 22 साल की उम्र में देश की सबसे युवा सेलिब्रिटी पंचायत प्रधान होने का गौरव प्राप्त किया
2. पंचायत प्रधान के नाते स्वच्छता में सराहनीय कार्य करने पर मंडी जिला में प्रथम स्थान हासिल किया जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने सम्मानित किया l

3 पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर शराबबंदी कर देश के सामने मिसाल पेश की जिसके लिए तत्कालीन महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सम्मानित किया।
4 स्वच्छता व शराबबंदी पर सराहनीय कार्य करने पर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित महिला सरपंचों के सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हिमाचल प्रदेश की ओर से अपनी बात रखने का मौका मिला।
5 स्वच्छता में बेहतर कार्य करने के परिणाम स्वरूप फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की प्रमोशन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा अक्षय कुमार ने सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
6. देश के नामी मीडिया हाउस हिंदुस्तान टाइम्स के चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सम्मानित किया।
7. 4 वर्ष पूर्व सन 2018 में ओरिएंटल फाउंडेशन के नाम से प्रदेश स्तरीय समाज सेवी संस्था का गठन कर महिला सशक्तिकरण, नशाबंदी तथा अपने क्षेत्र में समाज के उत्थान के लिए कार्य शुरू किया।
8. वर्तमान समय बीबीएमबी (भाखड़ा व्यास लिंक परियोजना) की बग्गी से सुंदरनगर नहर किनारे बसे लोगों की समस्याओं, कच्ची सड़क से उड़ने वाली धूल से लोगों को निजात दिलाने तथा नहर निर्माण में अपनी भूमि की कौड़ियों के भाव आहुति देने वाले औषती परिवारों को उनके हक दिलाने के लिए प्रयासरत।
9. .बीबीएमपी नहर किनारे की कच्ची सड़क को पक्का करवाने के लिए संघर्षरत।
10. नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत हटगढ़ में डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रयासरत।
11. आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए नीति का निर्धारण करने के लिए संघर्ष जारी।
12. महिला दिवस पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर बेहतरीन कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
13. .झारखंड की राजधानी रांची में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया और योजना को और मजबूत करने के लिए सुझाव दिए. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल ने की.

14. 26 फरवरी 2018 को झारखंड के पलामू जिले में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया और महिलाओं को शराबबंदी और स्वच्छता के टिप्स दिए.

15. महिला सशक्तिकरण पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में भाग लिया।

16. दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में हुआ नाम शामिल।

17. भारत के प्रसिद्ध मीडिया हाउस द बेटर इंडिया द्वारा मुंबई में महिला सशक्तिकरण के उत्सव में भाग लिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि, फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री नंदिता दास ने देश की 6 सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जिसमें जबना चौहान को भी सम्मानित किया गया।

18. महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्रसिद्ध मीडिया हाउस लोकमत द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में आयोजित वाद-विवाद में भाग लिया. इस समारोह में फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, तनुश्री दत्ता और राष्ट्रीय महिला आयोग की मशहूर महिलाओं समेत देश के कई लोग शामिल हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here