पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का आगाज केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का संगीत, स्वास्थ्य, शिक्षा,खेल क्षेत्रों में सराहनीय योगदान
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र को देश के मानचित्र पर चमकाया है। चार बार सांसद बनकर उन्होंने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य व संगीत के क्षेत्र में हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। संगीत पहाड़ी प्रतियोगिता देश में धमाल मचा रही है। हिमाचली परिधानों में सज-धज कर सांस,बहू,नन्द,भाभी देवरानीयां मंच सजाकर पहाड़ी प्रस्तुति देकर व डांस कर मन मोह रही हैं। अनुराग सिंह ठाकुर का सपना महिलाओं के पहाड़ी संगीत के गाने यूट्यूब व देश के दुरदर्शन सहित अन्य चैनल पर धूम मचाने का है। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टेस्ट मोबाईल हस्पताल की सुविधा एक मिलयन लोगों की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य पूरा कर चुकी है। खेलों इंडिया अनोखी स्कीम देश में लोकप्रिय हुई। शिक्षा क्षेत्र में मेधावी बच्चों को हवाई सैर व बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए उनकी स्कीम देश में लोकप्रिय हुई है। अनुराग सिंह ठाकुर चार बार सांसद रह चुके हैं। उनका 2024 का चुनाव पांचवां चुनाव होगा। उन्होंने टाप न्यूज़ हिमाचल से बातचीत में कहा की महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता जिसमें महिलाओं के लिए दौड़ व खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाने का भी कार्यक्रम महिला मोर्चा के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहाड़ी संगीत कार्यक्रम प्रतियोगिता के बाद उनके गाने रिकॉर्ड करवाने की भी उनकी योजना है। आज उन्होंने बलयाह पंचायत के हारमा मंदिर पहाड़ी कार्यक्रम संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर बलदेव शर्मा, माया शर्मा सहित विभिन्न महिला मंडलों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।