हिमाचल शिमला। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी व भाजपा राज्यसभा चुनाव में 34-34वोट लेकर भाजपा पर्ची से चुनाव जीत गई। कांग्रेस के 6 विधायक व 3 आजाद भाजपा के साथ जाकर हर्ष महाजन को जीत दर्ज करवा गए। डिनर कांग्रेस के साथ व ब्रेकफास्ट कांग्रेस के साथ लेकिन नमक का कर्ज भी नहीं चुकाया। कांग्रेस के साथ खेला हो गया। 25से 34 पर‌ पंहुचे।‌ कांग्रेस के विधायक जो भाजपा को हराकर विधानसभा पंहुचे भाजपा के साथ चले व कांग्रेस को हरा दिया। राणा राजेंद्र सुजानपुर से भाजपा को वोट कर गये उनका नाता भाजपा से रहा था। उनका प्यार समझ आता है लेकिन इंद्र दत्त लखन पाल तीन बार कांग्रेस के वोट से जीते दो बार शिमला में पार्षद रहे उन्होंने भी अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा को वोट किया। अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। दविन्द्र भुट्टो ने भी भाजपा को वोट दिया वह  भी भाजपा के साथ, सुधीर शर्मा सहित अन्य दो तथा तीन आजाद भाजपा के साथ खड़े हुए। कांग्रेस पार्टी को सबक सीखा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here