हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रियंका गांधी का रहा है महत्वपूर्ण योगदान सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने में गांधी परिवार का योगदान महत्वपूर्ण
हिमाचल प्रदेश में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के फायर ब्रांड नरेंद्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी भी हिमाचल में बौने साबित हुए
शिमला। सतीश शर्मा विट्टू। प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए सरकार के साथ संगठन कंधे से कंधा मिलाकर चंडीगढ़ पहुंच कर इंतजार में जुटा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी को हिमाचल लेकर आए रानी प्रतिभा सिंह जो कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं इस मौके पर वह भी उपस्थित रही। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए प्रियंका गांधी का योगदान भी का महत्वपूर्ण नहीं रहा है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री के चयन से पहले कांग्रेस पार्टी में खिचड़ी पकी थी उसका अंत करने के लिए हाई कमान के निर्देश महत्वपूर्ण रहे। विधायकों ने भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जाकर वफादारियों का परिचय दिया था वफादारियों के इनाम भी मिले हैं। जब भी प्रदेश में सरकार बनती है तो हाई कमान के नेता सरकार के साथ चलते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को रिपीट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर जिला के अलावा बिलासपुर कुल्लू चंबा कांगड़ा के टूर कर भाजपा को जीताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन प्रियंका गांधी की रणनीति के आगे भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार गई। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश-विदेश में लोकप्रियता बड़ी हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों में मोदी तथा योगी की भी एक नहीं सुनी कांग्रेस को सिंहासन सौंप दिया हमीरपुर जिला में तो भारतीय जनता पार्टी का सफाई कर दिया किसी भी सीट पर भाजपा का कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया विधानसभा चुनाव में। प्रियंका गांधी आपदा के समय में लोगों से गले मिली आंखों से आंसू भी टपके लोगों का दुख दर्द भी सांझा किया। जिन राज्यों में गैर भाजपा सरकार हैं उन राज्यों से आर्थिक सहायता का योगदान भी महत्वपूर्ण है।