आनी के विधायक किशोरी लाल ने मेरा  समारोह में की शिरकत

कुल्लू/आनी। गुरदास जोशी।

निरमंड विकासखंड के गांव शलाट में निरशु मेले के समापन्न समारोह में आनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल सागर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संदेव ठाकुर, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, तेजस्वी कश्यप, विदेश निगम, सोहन बंसल, नार पंचायत प्रधान काहन चंद जोशी, कीमत राम, अमर सिन्हा और भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता और कुछ विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की अनेकों स्कीमों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार विकास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। क्षेत्रवासियों का स्नेह व स्वागत देखते ही बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here