बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पंहुचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
सलौणी दियोटसिद्ध सड़क को चौड़ा कर पक्का करवाने के टाप न्यूज़ हिमाचल की मांग पर तत्काल फैसला विभाग को दिए निर्देश
व्यवस्था परिवर्तन
दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू। टॉप न्यूज़ हिमाचल मीडिया
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दर्शनों के लिए पंहुचे। हमीरपुर में गांधी चौक में विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिला के आगमन पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाबा बालक नाथ इस दियोटसिद्ध पंहुचे। इस मौके पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना में भाग लिया। गुफा स्थल पर माथा टेकने के बाद हवन भी किया इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी साथ बाबा का आशीर्वाद लेने पंहुचे। मंदिर में सबसे पहले महंत ने शाल पहना कर उन्हें सम्मानित किया।
बाबा बालक नाथ सिंह ट्रस्ट द्वारा भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पटका पहनाया व बाबा की फोटो भी भेंट की। इस मौके पर सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार, अशीष शर्मा विधायक हमीरपुर, नरेश चौहान मीडिया सलाहकार, विधायक इंद्र दत्त लखन पाल, पूर्व इंद्र दत्त लखन पाल, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, उपायुक्त देवशवेता वानिक,एसपी हमीरपुर, एसडीएम शशीपाल शर्मा अध्यक्ष बाबा बालक नाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर टाप न्यूज़ हिमाचल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने सलौणी से दियोटसिद्ध वाया बिझड़ी को चौड़ा करवा कर हालत सुधारने का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मांग को पूरा करवाने के लिए विभाग को निर्देश दिए।