सिविल मंत्रा कंपनी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया सम्मानित
4 इंजीनियर के साथ 2016में शुरू की गई कंपनी में आज 250 कार्यरत
हिमाचल के युवा सुशील भारद्वाज की पहल रंग लाई

इंडियन अचीवर अवार्ड देकर किया गया सम्मानित हिमाचल के लिए गौरव की बात

दिल्ली। सतीश शर्मा। हिमाचल के युवा हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करते हैं। सपने वह नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं सपने वह होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। हमीरपुर जिला के इंजीनियर सुशील भारद्वाज जो राजकुमार भारद्वाज के बेटे हैं बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कनोह से संबंध रखते हैं उन्होंने अपने गांव के साथ जिला तथा प्रदेश का नाम भी देशभर में रोशन किया है। 25 जनवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 2016 में उन्होंने 4 इंजीनियर के साथ अपनी कंपनी की शुरुआत की आज उनके पास लड़ाई 250 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। सिविल मंत्रा कंपनी देशभर में अपना नाम रोशन कर रही है। उनकी कड़ी लग्न तथा मेहनत का नतीजा है कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सुशील भारद्वाज को 25 जनवरी को दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन फॉर्मर चीफ जस्टिस विरेंदर सहवाग, करिश्मा कपूर एवं कई महान हस्तियां इस मौके पर उपस्थित थी। सुशील भारद्वाज ने बताया कि कंपनी की कर्मठ टीम की मेहनत रंग लाई है तथा भारतवर्ष के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कंपनी को सम्मानित किया गया जो कंपनी के लिए गर्व का विषय है। इस शानदार सफलता के लिए कंपनी को कोटि-कोटि बधाई। 6 सालों में कंपनी ने जो सफलता अर्जित की है वह एक रिकॉर्ड है। शानदार सफलता के लिए सिविल मंत्रा कंपनी को कोटि-कोटि बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here