पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा को मिला कांग्रेस आलाकमान का साथ कांग्रेस पार्टी की एंट्री के साथ ही मनजीत सिंह डोगरा के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
बड़सर। सतीश शर्मा। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा जो दो बार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं बदले राजनीतिक समीकरणों में उन्हें कांग्रेस पार्टी में एंट्री मिली है। जिस प्रकार मनजीत सिंह डोगरा की सक्रियता बढ़ रही थी दिनों दिन उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा था। दिल्ली में मंजीत सिंह डोगरा के मधुर संबंधों तथा कांग्रेस हाईकमान के साथ उनकी नजदीकियां राजा वीरभद्र परिवार के साथ उन्होंने जो मधुर संबंध बनाए उनका भरपूर लाभ मनजीत सिंह डोगरा को मिला है। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के साथ मनजीत सिंह डोगरा की जो दूरियां बनी थी मनजीत सिंह डोगरा को कांग्रेस पार्टी से निकाला गया था वह खेल खत्म हो गया है। मनजीत सिंह डोगरा की घर वापसी हो गई है। कांग्रेस पार्टी के हिमाचल विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने उतरे भूपेश बघेल, कांग्रेस पार्टी के राजीव शुक्ला तथा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह का आशीर्वाद मिला तो मनजीत सिंह डोगरा की कांग्रेस पार्टी में एंट्री हो गई। मनजीत सिंह डोगरा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 ऑफिस लेकर आए जिनमें उपमंडल अधिकारी नागरिक एसडीम ऑफिस का कार्यालय, बड़सर का डिग्री कॉलेज, इस विधानसभा क्षेत्र में सैनिकों के लिए कैंटीन, कई किलोमीटर ग्रामीण लंबी सड़कें, कई पुल स्कूल मनजीत सिंह डोगरा की देन रहे हैं। वर्तमान परिदृश्य में डोगरा एक ताकत बनकर उभरे हैं कांग्रेस पार्टी में एंट्री के बाद उनके समर्थक गदगद हैं उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है युवाओं से लेकर पुराने कर्मठ कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक रिटायर कर्मचारी, उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। जिन लोगों से मनजीत सिंह डोगरा की दूरियां भी थी वह जमकर मनजीत सिंह डोगरा को बधाई दे रहे हैं। मनजीत सिंह डोगरा ने टॉप न्यूज़ को बताया कि उनके खिलाफ जिन लोगों ने षड्यंत्र किए उन को करारा जवाब मिल गया है। बाबा बालक नाथ न्यास का राजा वीरभद्र सिंह से गठन करवा कर उन्होंने इस क्षेत्र के कई लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। लेकिन वक्त के साथ चापलूसी तथा चाटुकार राजनीति में हावी हो जाते हैं। नेता अपनी सूझबूझ से काम ना ले तो चाटुकार मलाई खा कर निकल जाते हैं डोगरा के साथ भी वही हुआ। लेकिन जब टॉप न्यूज़ द्वारा मनजीत सिंह डोगरा द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को याद करवाया लाइव तथा वेबसाइट पर खबरें वायरल हुई। डोगरा का डंका बजने लगा। पिछले कल मनजीत सिंह डोगरा की कांग्रेसमें एंट्री हुई तथा आज उन्हें बधाई देने का लोगों का तांता लगा हुआ है।
Home टॉप न्यूज़ स्पैशल पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा की कांग्रेसमें वापसी विरोधियों को झटका समर्थकों...