राजा वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ रिश्तो का मनजीत सिंह डोगरा को ईनाम
कांग्रेस पार्टी में शामिल
शिमला। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बने हैं पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा जो दो बार नदौनता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं। पहली बार 1985 में तथा दूसरी बार 1993 में आजाद तौर पर जीतकर उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में सफलता हासिल की थी। 1998 के चुनाव में वह चुनाव हार गए थे। लेकिन 2012 में जब कांग्रेस पार्टी का टिकट शिमला से इंद्र दत्त लखनपाल को भेज कर बड़सर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में टिकट दिया गया था उस चुनाव में मंजीत सिंह डोगरा ने अपनी धर्मपत्नी अरविंदर कौर डोगरा को साथ लेकर इंद्र दत्त लखन पाल का साथ दिया था तथा वह चुनाव जीत गए थे तथा सी पी एस भी बने थे। 2017 के चुनाव में इंद्र दत्त लखन पाल 439 वोटों से चुनाव जीत गए लेकिन मनजीत सिंह डोगरा को पार्टी से निकाल दिया गया। आज कांग्रेस पार्टी में उनकी बहाली हुई है मनजीत सिंह डोगरा को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया है। पार्टी में शामिल किए जाने के लिए मनजीत सिंह डोगरा ने रानी प्रतिमा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है। मनजीत सिंह डोगरा का इस विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काफी योगदान रहा है इस विधानसभा क्षेत्र में 15 ऑफिस मनजीत सिंह डोगरा की देन है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कें मनजीत सिंह डोगरा ने बनवाई है। मनजीत सिंह डोगरा की वापसी पर डोगरा के समर्थक गदगद है। मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि रानी प्रतिभा सिंह में उन्हें बहाल कर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया है जिसके लिए वह रानी प्रतिभा सिंह का आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा कि रानी भगवत सिंह ने जो उन पर विश्वास किया है उस पर खरा उतरेंगे। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा की पत्नी अरविंदर कौर डोगरा ने रानी प्रतिभा सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि राजा परिवार के साथ डोगरा परिवार के परिवारिक रिश्ते हैं तथा डोगरा परिवार हमेशा राजा वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। मनजीत सिंह डोगरा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं का आभार जताया है।