शर्मिला पटियाल बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की इकलौती महिला उम्मीदवार।
कांग्रेस पार्टी टिकट आवंटन में महिला को आगे लाए तो सरकार बनाने में महिलाएं निभा सकती महत्वपूर्ण भूमिका
छात्र राजनीति से प्रदेश कांग्रेश के विभिन्न पदों पर कर चुकी हैं शर्मिला पटियाल कार्य
महिला सशक्तिकरण की बड़सर की लाडली बेटी ने चमकाया हिमाचल का नाम।
बड़सर। सतीश शर्मा। विधानसभा चुनावों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बारी आई तो शर्मिला पटियाल टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है। बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज के एनएसयूआई छात्र संगठन से जुड़कर वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत शर्मिला संगठन के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मूल रूप से बडसरविस सभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली शर्मिला पटियाल में शिमला हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती है प्रदेश कांग्रेश संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है हिमाचल प्रदेश के मनाली विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी भी रह चुकी हैं इसके अलावा उनका सफर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण शर्मिला पटियाल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बेहतर उदाहरण है। एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उन्होंने नाम कमाया है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को टिकट देने का दावा तो करती है लेकिन हकीकत में महिलाओं को आगे लाया जाए तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। पिछले कई दशकों से इस विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। शर्मिला पटियाल पर कांग्रेस पार्टी विश्वास कर उन्हें मैदान में उतारती हैं तो शर्मिला इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में मचे घमासान में सीट को निकालने का दम रखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here