1. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कई किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर महंगाई तथा बेरोजगारी के लिए भाजपा को लगाई लताड़
    नेताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने की अपील प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर
    बंगाणा।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप  ने 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए दिन रात मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक सत्ता का सेमीफाइनल जीता है लेकिन फाइनल के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा कि Mandi संसदीय सीट पर भाजपा की शर्मनाक हार से भाजपा को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाइनल जीत के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत हमने पिछले 3 वर्षों में की है उससे अधिक मेहनत हमें आगे करनी होगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से अपील की कि जो व्यक्ति विशेष से जुड़ता है वह कभी पार्टी का नहीं हो सकता। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को लोगों ने सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि आपसी मनमुटाव मिटा कर हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। पदयात्रा के दौरान कई किलोमीटर पदयात्रा में काफी जोश के साथ कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री घोषित किया गया लेकिन वह चुनाव हार गए और भाग्य से जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने कहां की सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके तथा 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी का झंडा झंडा प्रदेश में बुलंद किया जा सके।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उन लोगों को सदस्य बनाया जाना चाहिए जिनकी आस्था कांग्रेस पार्टी में है चाहे उनकी संख्या कम ही क्यों न हो।उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए लोगों को मिलकर कार्य करना होगा तथा सोच बड़ी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की हर हालत में सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि अगली बार अगर आप पिछड़ गए अपना विधायक नहीं बना सके तो सदा पिछड़े ही रहोगे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष vivek sharma, कांग्रेस पार्टी के कुटलैहड के प्रभारी Kamal pathania कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, प्रदेश सचिव davinder bhutto, vijay dogra, नरेश लखन पाल सहित कांगेस पार्टी के कई लोग उपस्थित हुए। भारतीय जनता पार्टी के कई लोगों नेभाजपा पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।इस मौकेपर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस विधानसभाा क्षेत्रके प्रभारी कमल  पठानियां को कुटलैहड विस मेंएक जुटता के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here