बणी पंचायत में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर का किया जोरदार स्वागत
बडसर। हमीरपुर जिला के bani पंचायत में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर का लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनकी गृह पंचायत की प्रधान शैलजा बनयाल rajesh banyal, सहित ग्रामीणों ने विनोद ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के लिए उनकी सराहना की गांवों को सड़कों से जोड़ने की बात हो ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के समस्या हल करने रास्तों का निर्माण, कर्मचारियों के लिए सहारा बनने, कृषि क्षेत्र प्रशासन तथा लोगों के कार्यों को घर द्वार तक करवाने में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर दिन-रात तत्पर है।इस मौके पर विनोद ठाकुर ने कहा कि लोगों के कार्यों को करवाने के लिए वह हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के कार्य करवाने के लिए उनका हमेशा प्रयास रहा है। काबिल गौर है कि एमआईटी संस्थान खोलकर vinod thakur ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र-छात्राएं आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में तैनात होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा हजारों की संख्या में छात्र देश विदेश में अपना डंका बजा रहे हैं। vinod thakur की बढ़ रही लोकप्रियता के कारण उनके विरोधी परस्त हैं। vinod thakur में इस अवसर पर लोगों को आह्वान किया की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जन कल्याण के लिए कई स्कीमें लेकर आए हैं बुढ़ापा पेंशन के लिए उन्होंने आयु 80 वर्ष से कम कर 70 बरस कर कई लोगों को बुढ़ापा पेंशन का लाभ पहुंचाया है। महिलाओं के लिए सिक्सटी फाइव वर्ष की आयु से बुढ़ापा पेंशन की स्कीम मंजूर करवा कर सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लोगों के लिए रामबाण साबित हो रही है। घर द्वार से ही लोगों के कार्य करवाए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के समय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरद्वारा जो सराहनीय कार्य किए गए हैं उसकी देशभर में सराहना की जा रही है हिमाचल प्रदेश का कोई भी ऐसा मरीज नहीं था जिसे कोरोना महामारी के समय अस्पतालों में बेड की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here