बंगाणा, सतीश शर्मा। देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए जन जागरण अभियान के तहत मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झलेड़ा में प्रभात फेरी निकाली और केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई को लेकर जनता से संवाद किया। मंगलवार को सुबह से ही कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर निकले और प्रभात फेरी निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मंगलवार को जन जागरण अभियान का शुभारंभ जमासनी माता मंदिर बैरी से शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और जिलाध्यक्ष रणजीत राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रदेश में 29 नवंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि देश में बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाल रही है।

**भाजपा की जनविरोधी नीतियों का बखान होगा जनजागरण अभियान में**: राठौर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण करोड़ों लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। जनता परेशान है। ऐसे में हम जन जागरण अभियान आरंभ कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और महंगाई के मुद्दे पर उन्हें जागरूक करेंगे। कुटलैहड़ में कांग्रेस के बिखरे होने के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि निःसंदेह कुटलैहड़ में कांग्रेस में बिखराव है, लेकिन ये बिखराव अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। जो पार्टी के साथ अहित करेगा, उन्हें निश्चित तौर पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

**कुटलैहड़ की जनता पिछड़ेपन का मांग रही जवाब: विक्कू**

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद भी कुटलैहड़ की जनता पिछड़ेपन का दंश झेल रही है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से भाजपा सत्तासीन होते हुए भी विकास नहीं करवा पाई। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं जिसमें पानी, सड़कें, बिजली, घर-द्वार रोजगार से महरूम हैं। कुटलैहड़ से मंत्री होने के बावजूद आज दिन तक युवाओं के लिए घर-द्वार रोजगार उपलब्ध कराने हेतू कोई भी उद्योग स्थापित कराने में नाकामयाब सिद्ध हुए हैं। कुटलैहड़ के स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं।विभिन्न कार्यालयों में अलग-अलग पदों की कुर्सियां खाली हैं। लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। कुटलैहड़ वासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उपचार के लोगों को अन्य स्थानों और जिलों का रुख करना पड़ रहा है। विक्कू ने कहा कि कुटलैहड़ में हुआ विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की देन है। भाजपा सिर्फ इन कार्यों का श्रेय लेकर वाहवाही लूट रही है। अब जनता इन सवालों का प्रदेश सरकार और कुटलैहड़ के विधायक व केबिनेट मंत्री से जवाब मांग रही है।

davinder bhutto बोले प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रचा इतिहास कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव davinder bhutto ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 4 उपचुनाव सीटों पर चुनाव जीत कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर  ने इतिहास रचा है डबल इंजन की सरकार को चारों खाने चित किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।उन्होंने kuthler विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने मंत्री से इसका समाधान न किए जाने का कारण जानना चाहा।

*।*ये रहे उपस्थित**

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, पूर्व मंत्री चिंतपूर्णी हलके के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार , प्रदेश सचिव देशराज गौतम, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल , कमल देव पठानिया , विजय डोगरा , दविंदर भुट्टो , यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सुदर्शन बबलू , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा , जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, मदन मोहन सैनी , कर्म चंद शर्मा , देशराज मोदगिल, प्रवीण दुआ, मोहिंद्र सिंह , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ से कंचन रानी , मुनीश बैंस , दौलत राम , तरसेम लाल सहोता , गुरदीप सिंह गोगी ,ओम प्रकाश , राजेश धीमान , शोवित, सुमित ,सुरेश दत्त ,रतन चंद शर्मा , रतन चंद,केवल कृष्ण , राम आसरा शर्मा , सुमित शर्मा , अजमेर सिंह ,राम सिंह , रणदीप , दीपक , रमेश चंद , लेखराज भारती , दिनेश खत्री , अरुण भारद्वाज, नरेंद्र ,कश्मीर , यशपाल मनकोटिया , दीपू, ओंकार राणा, योगराज , रामपाल , अंकित , अभय , रिशु, रंजीत सिंह राणा , विवेक शर्मा , कुलदीप कुमार , देशराज गौतम, कमलदेव पठानिया , विजय डोगरा , दविंदर भुट्टो , सुदर्शन बबलू , उर्मिला शर्मा , सत्या देवी, मदन मोहन सैनी , कर्म चंद शर्मा , देशराज मोदगिल, परवीन दुआ, मोहिंदर सिंह , कंचन रानी , मुनीश बैंस , दौलत राम , तरसेम लाल सहोता , गुरदीप सिंह गोगी ,ओम प्रकाश , राजेश धीमान , शोवित, सुमित ,सुरेश दत्त ,रतन चंद शर्मा , रतन चंद,केवल कृष्ण , राम आसरा शर्मा , सुमित शर्मा , अजमेर सिंह ,राम सिंह , रणदीप , दीपक , रमेश चंद , लेखराज भारती , दिनेश खत्री , अरुण भारद्वाज, नरिंदर,कश्मीर , संजीव कांगो, यशपाल मनकोटिया , योगराज , रामपाल , अंकित , अभय , रिशु, गुरनाम समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here