Oplus_131072
*’TOP NEWS – स्पेशल न्यूज़’* 😔
*’शीर्षक: बाबा बालक नाथ के दर्शनों को आया अमृतसर का युवा शिवा जिंदगी की जंग हारा, बस हादसे में हुई मौत’*
*’उपशीर्षक: परिवार अति निर्धन, न्यास से मदद और शव को अमृतसर भेजने की मांग’*
*’हमीरपुर/बिलासपुर।’*
बाबा बालक नाथ मंदिर *’दियोटसिद्ध’* के दर्शनों के लिए अमृतसर से आए श्रद्धालुओं की बस हादसे में एक और युवा की मौत हो गई। *’अमृतसर निवासी शिवांश’* ने आज एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार अमृतसर से *’2 बसों’* में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। रात को आरती के बाद जब श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे तो मंदिर से थोड़ी दूरी पर उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में *’13 लोग घायल’* हुए थे और *’2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु’* हो गई थी। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों में से 2 जुड़वा भाइयों को इलाज के लिए *’PGI चंडीगढ़’* रैफर किया गया था। इनमें से एक का पैर कट गया था लेकिन अब दोनों भाई खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत सामान्य है।
तीसरे गंभीर घायल *’शिवा’* को *’हमीरपुर से एम्स बिलासपुर’* रैफर किया गया था। आज उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
*’व्यवस्था पर उठे सवाल’*
परिवार द्वारा अभी तक शिवांश का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका है। परिवार के लोग एम्स में पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं। हादसे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
*’न्यास से मदद की मांग’*
पीड़ित परिवार *’अति निर्धन’* बताया जा रहा है। परिजनों ने *’बाबा बालक नाथ न्यास’* से मांग की है कि इस दुख की घड़ी में परिवार की आर्थिक सहायता की जाए और शिवांश के *’शव को अमृतसर’* पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं की यात्रा लेकर पहुंचे अमन कुमार ने स्पष्ट किया है कि शिवांश की मृत्यु हो गई है लेकिन उसका पोस्टमार्टम करवाने में हो रही देरी के कारण परिवार के लोग एम्स में परेशान हो रहे हैं उन्होंने मांग की है कि तुरंत पोस्टमार्टम करवाया जाए तथा शव को अमृतसर भेजा जाए।
*’TOP NEWS इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है।’*
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
*’जय बाबा बालक नाथ’*
