नायब तहसीलदार जोगिंदर कुमार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का कार्यभार
संदीप चंदेल प्रभार मुक्त
दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध का मंदिर अधिकारी का कार्यभार कुलदीप कुमार को सौपा गया है जबकि तहसीलदार मंदिर अधिकारी रहे संदीप चंदेल को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। बिजडी केतहसीलदार संदीप चंदेल को धर्मपाल नेगी तहसीलदार बड़सर की जगह बाबा बालक नाथ मंदिर का मंदिर अधिकारी बनाया गया था लेकिन उनके कार्यकाल में कई घोटाले प्रकाश में आए हैं। उनके कार्यकाल में बकरा घोटाला काफी चर्चा में रहा। लंबे समय से संदीप चंदेल को हटाने की मांग की जा रही थी। हाल ही में संदीप चंदेल छुट्टी पर थे उन्हें मंदिर अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है।
