मुख्यमंत्री ठोकर सुखविंदर सिंह की 100 दिन की उपलब्धियां
शिमला। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस बे उपस्थित कैबिनेट मंत्रियों तथा मुख्य संसदीय सचिवों की उपस्थिति में सरकार की 100दिन का लेखा जोखा रखा।  हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भारतीय जनता पाटी की सरकार कर्ज का बोझ छोड़कर गई। 17 मार्च को जो बजट पेश किया वह लीक से हटकर पेश किया गया है। उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दिन से ही हम व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 40 विधायकों ने स्पष्ट किया है कि वह कई बार विधायक तथा मंत्री बने हैं। इस बार मिलकर प्रदेश के लोगों की हितों के लिए कुछ करना चाहते हैं। प्रदेश में पूर्व सरकार द्वारा 920 सो स्थान खोले गए। स्कूल चपड़ासी के सहारे, अस्पताल वार्ड बॉय के सहारे खोले। कॉलेजों मे स्टाफ नहीं। हमने ऐसी संस्था को बंद कर दिया। 100 दिन में कई विभागों में व्यवस्था परिवर्तन दिखाई दे रहा है। कई विभागों मे 1 साल तक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद हम बालिका आश्रम पहुंचे उन बच्चों के लिए सुखा श्रेया को शुरू किया। 1000 करोड रुपए की व्यवस्था की ऐसे बच्चे प्रदेश सरकार के बच्चे है। हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी। हिमाचल प्रदेश की कर्मचारियों को ओपीएस दी गई। सरकार सभी गारंटी को पूरा करेगी। बजट के प्रावधानों का जिक्र करते हुए  कहा हमारा बजट शानदार है। बजट के विभिन्न प्रावधानों का उन्होंने जिक्र किया। प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की जो शुरुआत की गई है उसे लगातार जारी रखा जाएगा। 100 दिन की उपलब्धियां शानदार रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here