राकेश बबली हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त
बड़सर में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यरत
मैनेजमेंट में पीएचडी है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की है शुरुआत
पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर दी है सेवाएं
हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं
केंद्र में कई नेताओं के साथ मधुर संबंध
बड़सर। हमीरपुर जिले के हिस्से एक उपलब्धि और हासिल हुई है बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ढडवाल से संबंध रखने वाले rakesh बवली को कामगार कल्याण बोर्ड का हिमाचल प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं का आभार प्रकट किया है। लंबे समय से वह समाज सेवा के कार्य में लगे हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ उनका सफर निरंतर जारी है। बाबा बालक नाथ महाविद्यालय chakmoh के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता rakesh बबली के नाम जो उपलब्धि हासिल हुई है उसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम इस सम्मान की हकदार है। वर्तमान में वह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं उन्हें कामगार बोर्ड का चेयरमैन बनाकर एक बड़ी उपलब्धि इस विधानसभा क्षेत्र के नाम दर्ज की गई है। 2012 के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। party की नजर 2022 के मिशन रिपीट पर है। हमीरपुर जिले के नाम कई उपलब्धियां हासिल हुई है उन्हीं में से एक यह नियुक्ति है। इस नियुक्ति पर लंबे समय से उनके साथ जुड़े दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र की जनता गदगद है।