हमीरपुर जिला में उर्मिला ठाकुर की घर वापसी उर्मिला ठाकुर दो बार रह चुकी हैं विधायक
पूर्व भाजपा नेता जगदेव ठाकुर की पुत्र वधू है उर्मिला
पार्टी संगठन में कार्य का लंबा अनुभव
हमीरपुर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हमीरपुर जिला का अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा है। भारतीय जनता पार्टी की शिमला में आयोजित कोर कमेटी की बैठक हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी से नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके महत्वपूर्ण व्यक्तित्व उर्मिला ठाकुर हमीरपुर जिला से तथा चेतन बरागटा शिमला जिला से दोनों की घर वापसी हुई है। उर्मिला ठाकुर दो बार विधायक रही है। पंचायती राज संस्थाओं से चुनाव जीतने के बाद 1998 में उर्मिला ठाकुर ने पहली बार चुनाव लड़ा तथा विधानसभा पहुंची। उसके बाद 2003 के चुनाव में उर्मिला ठाकुर अनीता वर्मा से चुनाव हार गई। लेकिन 2007 के चुनाव में उन्होंने अनीता वर्मा को हराकर अपनी हार का बदला लिया। दो बार विधायक रहे उर्मिला ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव कह रही पहले उन्हें इनफॉरमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग तथा स्वास्थ्य विभाग से जोड़ा गया। 2012 के चुनाव में प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर से चुनाव लड़ा तथा उर्मिला ठाकुर को सुजानपुर शिफ्ट किया गया। सुजानपुर में राजेंद्र राणा ने आजाद तौर पर चुनाव लड़ा तथा इस चुनाव में उर्मिला ठाकुर तथा कांग्रेस पार्टी की अनीता वर्मा चुनाव हार गई। 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट पर मैदान में उतारा गया तथा हमीरपुर से जगदेव ठाकुर के बेटे नरेंद्र ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा गया नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर से विजयी रहे। उर्मिला ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। लेकिन बदले घटनाक्रम में उर्मिला ठाकुर को शिमला में उनकी घर वापसी करवाई गई है। इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। उर्मिला ठाकुर को भाजपा में शामिल करवाने का श्रेय उनकी पार्टी के प्रति किए गए समर्पण से कार्य रहे हैं। उर्मिला ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद भी रहा है। जब नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी उस समय उर्मिला ठाकुर भाजपा से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करती रही है उसी का प्रतिफल पुणे भारतीय जनता पार्टी में दोबारा शामिल करवा कर दिया गया है उर्मिला ठाकुर के समर्थक जीत से गदगद है। उर्मिला ठाकुर को नई पारी की शुरुआत की बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here