बड़सर विधानसभा क्षेत्र
लोगों के कार्य करवाने के लिए सुभाष ढटवलिया आगे ………..
बड़सर। विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस पार्टी को हर का सामना करना पड़ा है लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र में आज तक सबसे अधिक वोट लेने का अगर रिकॉर्ड किसी व्यक्ति के नाम है तो वह है सुभाष ढटवलिया। मुख्यमंत्री में क्षेत्र में जब उन्हें टिकट कांग्रेस की टिकट दी तो निशाना था कांग्रेस पार्टी को इस विधानसभा क्षेत्र में मजबूत बनाने का। कांग्रेस भले ही चुनाव नहीं जीती है लेकिन बराबर की टक्कर सुभाष ने इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को दी है। चुनाव के परिणाम के बाद सुभाष घर में नहीं बैठे उन्होंने लोगों से फिर से मिलना शुरू कर दिया है। पेयजल की समस्या हो अथवा लोगों की आम समस्या। वह लोगों से मिलते हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी करवा रहे हैं। बाबा बालक नाथ के लिए रोपवे बनाने का कार्य, सलोनी से दियोटसिद्ध सड़क के लिए 25 करोड़ का टेंडर, पेयजल के लिए सिंचाई योजना का कार्य चुनाव के बाद शुरू हो चुके हैं। सुभाष
ढटवालिया पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चित चेहरा बन चुके हैं। उनकी ईमानदारी तथा सादगी लोग पसंद भी कर रहे हैं। हार के बाद उन्होंने हर से भी सबक लेते हुए लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रखा है। शिमला में मुख्यमंत्री से मिलकर इस विधानसभा क्षेत्र के लिए खाका तैयार करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। अभी बाबा बालक नाथ न्यास का भी गठन किया जाना है जिसमें गैर सरकारी 12 सदस्य मनोनीत किए जाने हैं उसके लिए भी तलाश जारी है की किन लोगों को न्यास में स्थान दिलाया जाए। प्रयास है कि अब तक का सबसे बेहतर न्यास का गठन करवाया जाए। ट्रस्टी बनने के लिए भले ही कई चाहबान है लेकिन ट्रस्ट में स्थान उसी को मिलेगा जो वास्तव में बाबा बालक नाथ मंदिर के विकास के लिए मादा रखता होगा। सुभाष का साथ देने के लिए उनकी टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने के लिए तैयार है।