सलौणी बिझडी दियोटसिद्ध सड़क 25 करोड़ की लागत से बनेगी
लोक निर्माण विभाग ने खोला टेंडर
राज्य हेड से बनेगी सड़क

24 किलोमीटर डबल लेन होगी सडकख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार- इंजनियर राजेश बन्याल

स्टेट हेड से बनेगी सड़क

बड़सर सतीश शर्मा विट्टू।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को सड़क डबल लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग बड़सर ने खोला टैंडर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की थी इस सड़क को डबल लेन करने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की थी जब बह बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पहली बार पंहुचे थे। उन्होंने सड़क को डबल लेन बनाने के निर्देश दिए थे। स्टेट हेड से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
इंजनियर राजेश बन्याल ने बताया की इस सड़क का टैंडर पिछले कल खोल दिया है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मंदिर को आने बाले श्रद्धालुओं को इस सड़क के चौड़ा होने से काफी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध आए थे टाप न्यूज़ हिमाचल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष इस मांग को रखा था। उस दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी भी उपस्थित थी तथा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के न्यासी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस सड़क को डबल लेन करवाने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here