हिमाचल प्रदेश सेन भक्त महासभा की राज्य कार्य कारिणी ने राज्य अध्यक्ष पर चंद लोगों ने जो आरोप लगाए हैं उनका खंडन किया है। मान चंद भारद्वाज तीसरी वार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।पहली बार उन्होंने कर्म चंद को सीधे मुकाबले में हराया है। इस बार तीसरी बार तिकोने मुकाबले में चुनाव जीता है। ज्ञानचंद को900में से 397 मत मिले जबकि मदन लाल कौंडल को 296 व कर्म चंद को 196मत मिले। चुनाव के लिए फैसला किया था की अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। कार्यकारिणी का मनोनयन परंपरा के अनुसार किया जाएगा। चुनाव के लिए कमेटी गठित की गई। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। कार्यकारिणी में सभी जिलों को स्थान दिया गया। चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई जो आरोप लगाए गए हैं सरासर मनघड़ंत हैं। सेन समाज की आधी कम है बहुत से लोग आपस में रिश्तेदार हैं। सेन भक्त समाज से निष्कासित लोग आरोप लगा रहे हैं। किसी भी विवाद के मामले में सेन समाज ने प्रावधान किया है सभा में मामला लाया जाना चाहिए। जो आरोप लगाए हैं चंद लोगों ने लगाए हैं। जो सेन भक्त महासभा के टाइटल का प्रयोग कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सेन समाज के कल्याण के लिए सेन भक्त महासभा बनाई गई है इसका ध्येय समाज का उत्थान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here