भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रंगस में आयोजित
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश बबली ने की अध्यक्षता
नादौन, 24 जून।
जिला भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को रंगस में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश बबली ने की। बैठक में हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी की नियुक्ति की गई। साथ ही 5 मण्डलों में प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनीश ठाकुर, भोरंज के प्रभारी नियुक्त किए गए। पृथ्वी चंद नादौन मण्डल, सुजानपुर के अशोक कुमार, बड़सर से मनोज धीमान व हमीरपुर के सुनील ठाकुर प्रभारी नियुक्त हुए। साथ ही बैठक में बताया गया कि आगामी 3 जुलाई को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष हिमाचल प्रवास पर आएंगे व सभी पदाधिकारियों से बैठक कर केंद्र से किसानों के लिए लाभकारी स्कीमें हैं, उनकी जानकारी देंगे। साथ ही आज पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधयाक नादौन व एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के अतिरिक्त हुकम सिंह बैंस, विजय अतुल व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे। इस दौरान अनीश ठाकुर, पृथ्वी चंद, उत्तम चंद, मनोज, सुरिंदर परमार, राजेश, सुनील, प्यार चंद, रविंदर कुमार, राजिंदर, संजय, अशोक, विपिन, अमित ठाकुर विक्रम सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।