राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहारी में छात्रवृत्ति समारोह आयोजित
बड़सर। सतीश शर्मा। उपमंडल बड़सर के शहीद जितेंद्र राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहारी में छात्रवृत्ति समारोह मीरां वन्याल शिक्षा समिति कोहडरा नेआयोजित किया। जिसमें जगदीश बनयाल समिति के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष उपेन्द्र वनयाल, इंजीनियर प्रेम दतयाल द्वारा 35000 गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में बांटे गए। कोषाध्यक्ष उपेन्द्र वनयाल ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने की बात कही। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दलेर सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा जो छात्रवृत्तियां बच्चों को प्रदान की गई हर साल बच्चों को दी जाएगी। इसके लिए प्रधानाचार्य ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता अंशु कपूर, शकुंतला देवी, शशीकांत, रविंदर, संदीप तथा विद्यालय के अन्य अध्यापक व बच्चे इस मौके पर उपस्थित रहे। अभिभावकों में संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इंजीनियर प्रेम दतयाल ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।