रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से झंझयाणी में मैडिकल कैंप का आयोजन
500 से अधिक लोगों ने लिया भाग
बड़सर/सतीश शर्मा विट्टू। रेड क्रॉस सोसाइटी बड़सर के सौजन्य से झंझयाणी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उपमंडल अधिकारी नागरिक शशि पाल शर्मा के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की इसमें विभिन्न चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। कैंप का शुभारंभ स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रमों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। विधायक उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार वचनबद्ध है हिमाचल प्रदेश में नया इतिहास लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में कहा कि एम्स हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
इस मौके पर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने रेड क्रॉस के गठन से लेकर उसके इतिहास पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। लोगों को उन्होंने रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता लेने की भी बात कही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा हिमाचल प्रदेश में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के रोग की जांच के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध करवाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच करवाने के लिए मोबाइल सेवा शुरू करनी चाहिए।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कैंप मे आए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कैंप में की गई। क्षेत्र के लोगों ने कैंप लगाने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य विनोद लखन पाल, पंकज ठाकुर मुन्ना, राजेश बन्याल सतीश सोनी, अजीत दीवान, प्रदीप कुमार, सहित विभिन्न लोगों ने भाग लिया।