पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जिनका रहा 36 का आंकड़ा रानी प्रतिभा सिंह के दरबार में हाजिर
हमीरपुर। सतीश शर्मा। राजा वीरभद्र सिंह के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू का भले ही 36 का आंकड़ा रहा है लेकिन रानी प्रतिभा सिंह जिन्हें चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है वक्त के साथ नजारा बदला है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है रानी प्रतिभा सिंह हमीरपुर जिले के दौरे पर कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस पार्टी के नेता उनके कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं जो वीरभद्र सिंह से दूरियां बनाकर रखते थे। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार एक नहीं दो नहीं तीन बार अपने परिवार में अपने तथा अपनी पत्नी के लिए टिकट लेकर उस दौर में चुनाव लड़ चुके हैं जग वीरभद्र सिंह का डंका बजता था अब रानी प्रतिभा सिंह के दरबार में हाजिरी लगाने को मजबूर है। हमीरपुर जिला में सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा रानी प्रतिभा सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने वाले प्रमुख चेहरे राजेंद्र राणा कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी विधायक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल जो पार्टी में वारिषठ उपाध्यक्ष सहित कई चेहरे हैं। जो रानी प्रतिभा सिंह के साथ खड़े हैं। हमीरपुर जिला में hamirpur तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र में टिकट के चाहात रखने वालों की लंबी लाइन है। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है। हमीरपुर जिले के दौरे पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई है। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल इस दौरे को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।