बड़सर। सतीश शर्मा। टॉप न्यूज़ हिमाचल। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रानी प्रतिभा सिंह हमीरपुर जिला के दौरे पर पहली बार पहुंच रही है उनके स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता जुटे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण चंद जोबल बेहाल पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं ने बताया कि रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को संजीवनी मिली है चंद महीनों की बात है उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि राजा वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं तथा अब लोगों के  दिलों में बसते हैं Mandi संसदीय सीट तथा उपचुनाव की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेश पार्टी ने इतिहास रचा है। कृष्ण चंद ने बताया कि रानी प्रतिभा सिंह का हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है उन्होंने बताया कि रानी प्रतिबल सिंह का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एकजुट करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here