आज हिमाचल की प्राकृतिक धरोहर चंबा जिले में जन सभा को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीतिक पारदर्शिता का एक अहम मूल्य है, जिसके चलते आज प्रतिभा सिंह ने इस उपचुनाव के मुख्य मुद्दों को जनता के समक्ष रखा।

चंबा। satish sharma

भाजपा सरकार ने बहुमत की आड़ में एक ऐसी

तानाशाही सत्ता की स्थापना की है जिसमें हर वर्ग की आवाज़, उनके अधिकार, उनकी उम्मीदें कुचले जा चुके हैं। चाहे किसानों की आंखों से गिरते खून के आंसू हों, या महंगाई से छिलती आम आदमी की जेब हो, चाहे महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हो, या पिछड़े वर्गों के लिए जीवनदाई अन्न हो, मोदी सरकार ने अपने कुशासन से कांग्रेस द्वारा स्थापित विशाल, विकसित भारत को छिन्न छिन्न कर दिया है। रानी प्रतिभा सिंह ने चंबा जिले के दौरे के दौरान जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सरकार यह नहीं जानती कि जनता अब थक चुकी है, वह परिवर्तन चाहती है। जनता को अपने मत की शक्ति का पूरा आभास है। मंडी की जनता मोदी जी की आंखें खोलना चाहती है और यह बतलाना चाहती है कि वह कांग्रेस के साथ है, वह सच्चे विकास के साथ है। मंडी की जनता स्वर्गीय राजा श्री वीरभद्र सिंह जी के स्वप्नों से रचित इस उन्नतिशील क्षेत्र को भाजपा के चंगुल से बचाएगी और राजा साहब के अपूर्ण कुछ कार्यों और विचारों को पूरा करने और उनकी विरासत को सहेजे रखने में जनता उनका भरपूर साथ देगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here