पालमपुर – सतीश शर्मा विट्टू।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिख कर एक नया ”राष्ट्रीय विशेष आपदा कोष“ बनाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा भारत के सभी बैंकों में ऐसा बहुत सा धन बेकार पड़ा है जिसका कई वर्षो से किसी ने कोई दावा नही किया। यह धन उन लोगों का है जिन्होंने धन जमा करवाया। उसके बाद वो मर गये कोई नोमिनी न था। कई वर्षो से किसी ने इस धन का कोई दावा नही किया। इस प्रकार का कुल धन 48 हजार करोड़ रू0 हैं।
शांता कुमार ने कहा इस सारे धन को इस नये – ”राष्ट्रीय विशेष आपदा कोष“ में रखा जाये। इस सारे धन को एफ0डी0 के रूप में रखा जाए। ताकि हर साल लगभग चार हजार करोड़ रू0 प्रतिवर्ष व्याज के रूप में जुड़ता रहे।
उन्होंने कहा इस धन में से 10 हजार करोड़ रू0 हिमाचल सरकार को अतिशीघ्र राहत के लिए दें ताकि सैंकड़ों परिवारों को बर्वादी से उबार कर फिर से बसाया जा सके। यदि इस प्रकार की विशेष सहायता न हुई तो इस भयंकर महा आपदा से लोगों को राहत नही दी जा सकती। पूरा हिमाचल आंसु बहा रहा है। मलबे से अपने अपनों की लाशें निकाल रहे हैं।