मंडी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी में भाजपा छोड़ शामिल हुए 15 लोग
मंडी। सतीश शर्मा।
मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के समक्ष सुंदरनगर के 15 सक्रिय भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।उन्होंने इस दौरान प्रतिभा सिंह को आश्वासन दिया कि वह और उनके सभी समर्थक तन मन से पार्टी का चुनाव प्रचार करते हुए उन्हें भारी बहुमत से जिताएंगे।
इसमें प्रमुख मंजू,रुचि,संध्या,जोगिन्धु,चंद्र कांता, प्रेम लाल,हरीश शर्मा,बोध राज,इन्दु सिंह,रमा गुप्ता, कमला गुप्ता,हेम सिंह,यशपाल, दिला राम व शशि कुमार शामिल है।