मंडी सीट पर रानी प्रतिभा सिंह का बड़ा धमाका
आश्रय शर्मा ने Mandi में रानी प्रतिभा सिंह के लिए शुरू किया चुनाव प्रचार
मंडी। satish sharma। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर वक्ता का माहौल बना हुआ है। रानी प्रतिभा सिंह जिन्हें इस सीट पर जनता का भरपूर साथ मिल रहा है आज उन्हें Mandi सदर क्षेत्र में भारी सफलता मिली जब उन्होंने मंच से कहा कि अनिल शर्मा से भी उनकी बात हो चुकी है। उनके बेटे आश्रय शर्मा जो पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे कुल कृष्णा नेतृत्व के समर्थन में लोगों से वोट मांग रहे हैं। पंडित सुखराम के परिवार के लिए Mandi सीट लोकप्रिय रही है। लेकिन मुख्यमंत्री Mandi जिला से होने के कारण इस जिला में कई विधानसभा सीटों पर भाजपा की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है जिनमें मुख्यमंत्री का सराज विधानसभा क्षेत्र के अलावा मंडी जिला के कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल को मजबूत माना जा रहा है। प्रतिभा सिंह के समर्थन में आश्रय शर्मा के खुलकर सामने आने से इस सीट पर फिजा बदली है। पंडित सुखराम परिवार के रानी प्रतिभा सिंह के साथ आने से उनके हौसले बुलंद हुए हैं जबकि भाजपा पार्टी को पसीना बहाना पड़ेगा।

ब्रिगेडियर खुशाल को भाजपा ने सैनिक वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए मैदान में उतारा है। सैनिकों के  परिवार खुल कर भाजपा के समर्थन में आए हैं इसके अलावा रानी प्रतिभा की बयान से भी कांग्रेस का नुकसान हुआ है। भले ही प्रतिभा सिंह ने उस बयान को लेकर माफी मांगी है। आश्रय sharma के खुल कर कांग्रेस के समर्थन में आने से माहौल बदला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here