6 अप्रैल छोटी काशी मंडी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आ रहे हिमाचल प्रदेश
देवी देवताओं का लेंगे आशीर्वाद
मंडी। सतीश शर्मा।छोटी काशी मंडी में देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश आ रही है देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश की जनता को बूस्ट करने के लिए आ रहे हैं । रत्नेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है तथा दोनों नेताओं ने अपनी सहमति दी है। मंडी जिले के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल का लंबे समय के बाद पहला दौरा है पहली बार जब उन्होंने आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी उस समय अरविंद केजरीवाल हिमाचल आए थे तथा हिमाचल में रुके भी थे। आम आदमी पार्टी की स्थापना के बाद इसे दिल्ली के बाद पंजाब में बड़ी सफलता मिली है 92 विधायक जीताकर विधानसभा भेजे हैं पंजाब में सरकार बनने के बाद पार्टी के हौसले काफी बुलंद है तो था हिमाचल के पहाड़ चढ़ने का सपना पार्टी ने लिया है। इसी साल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ किस प्रकार जुड़कर परिवर्तन लाएगी इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। मंडी जिला के साथ हमीरपुर जिला पर पार्टी की नजरें लगी हुई है राजा वीरभद्र की मृत्यु के बाद राजा वीरभद्र सिंह के समर्थक भी इस पार्टी में जाने को तैयारी कर रहे हैं। पूर्व विधायक manjeet dogra पर भी पार्टी की नजर है। इसी प्रकार अन्य विधानसभा सीटों पर भी कई ऐसे नेता है जो हमारी पार्टी के संपर्क में है। कई पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा नेता दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए तैयार है मंडी जिले का आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम काफी सफल पहने की उम्मीद है इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पंजाब के साथ लगने वाले जिलों में भी पार्टी को उम्मीद है कि काफी सफलता मिलेगी।