Oplus_131072

सुरेश कुमार विधायक भोरंज आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र में मुख्य अतिथि
बरसों की तपस्या के बाद विधानसभा पहुंचे हैं इस बार
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्यारह ग्रां में वार्षिक समारोह में मुख्य तिथि
बड़सर। सतीश शर्मा। हमीरपुर जिला में कांग्रेस पार्टी के भोरंज के विधायक हमीरपुर जिला से तीसरे विधायक हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह नादौन से विधायक हैं तो उनकी धर्मपत्नी भी साथ लगते देहरा की विधायक हैं। सुरेश कुमार की वफादारी सुखविंदर सिंह के साथ तथा कांग्रेस के साथ हमेशा रही है उनका लंबा त्याग उन्हें विधानसभा में लेकर पहुंचा है। 2 अप्रैल1966 को विमला देवी श्री ज्ञानचंद के घर जन्म हुआ। राजनीति विज्ञान में हिमाचल विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री प्राप्त सुरेश कुमार मिलनसार स्वभाव के है। राजनीति में विधानसभा तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कई सालों तक तपस्या की जिसका फल इस बार मिला है। उनकी अर्धांगिनी किरण कुमारी तथा उनका एक बेटा भी है।
राजनीति में आज वह मुख्यमंत्री के करिबियों में गिने जाते हैं। छात्र राजनीति से निकले हैं तथा 92 से 95 तक एनएसयूआई के महासचिव तथा युवा कांग्रेस तथा जिला परिषद के भी सदस्य 1995 से लेकर 2000 तक रहे हैं। इसके अलावा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here