मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भोटा को सीएचसी का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है 1 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ राकेश बबली ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है 1 मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है 1 पेयजल शिक्षा स्वास्थ्य और सड़कों के क्षेत्र में हिमाचल अग्रणी राज्यों में है1 समाज के सभी वर्गों का विकास करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं 1 मिशन 2022 फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे 1 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल प्रदेश में 935000 किसानों के खाते में 11वीं किस्त जारी करके अब तक 2213 करोड रुपए जारी की है 1 डॉ राकेश बबली ने बताया कि हम उपलब्धियों के दम पर 2022 में जनता के बीच जाएंगे और फिर से भाजपा की सरकार बनाने में किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा 1