नादौन की जनता को समस्याओं के हल के लिए मिल रहा कमलेश कुमारी का साथ
नादौन/ सतीश शर्मा विट्टू। मुख्यमंत्री का 3 दिन का विधानसभा क्षेत्र नादौन का दौरा काफी सफल रहा। इस कार्यक्रम की लाइव कवरेज करने के लिए जब टॉप न्यूज़ हिमाचल की टीम सेरा के विश्राम गृह में पहुंची उस समय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों के साथ मिल रहे थे उनके साथ विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक भी उपस्थित थे। इस भीड़ में आंगन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी लोगों के साथ मिल रही थी तथा लोग उन्हें अपनी समस्या बता रहे थे। गौर के साथ वह लोगों की समस्याओं को सुन रही थी तथा उन्हें हल करने का आश्वासन भी दे रही थी। कमलेश कुमारी सबके साथ सौम्या व्यवहार कर रही थी कहीं उनके मिलने वालों को ऐसा नहीं लग रहा था की वह उन्हें अपनी समस्या कैसे बताएं महिलाएं अलग-अलग रिश्तो से उन्हें पुकार रही थी। भीड़ में हमने काफी समय तक उनकी कार्यशैली का अवलोकन किया जिसमें उनकी व्यवहार कुशलता झलक रही थी कुशलता से कार्य कर रही थी। कईलोगों से जानना चाहा की लोग सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर मैडम से क्यों मिल रहे हैं तो लोगों ने बताया कि कमलेश कुमारी भी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हाल मुख्यमंत्री से करवाती है। इससे उनकी समस्याओं का हल हो जाता है। टीम की तरह कार्य कर रही कमलेश कुमारी नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बरदान साबित हो रही है उनके जज्बे को सलाम। नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता धन्य है जिसे ऐसा मुख्यमंत्री मिला है तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी जो जनता के लिए दिन रात कार्य कर रही है। काश हिमाचल के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी विधायकों की धर्म पत्नियां अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here