Breaking News
नादौन विधानसभा का अध्यापक कमरे में जलकर मौत
नादौन। सतीश शर्मा विट्टू।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के चलैली गांव के अशोक कुमार 57की जलने से मौत हो गई। अशोक कुमार शिक्षा विभाग में कश्मीर स्कूल में सेवारत थे। रात को वह स्लेटपोश मकान में सोए थे। मकान में आग लगने से उनकी मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। शार्ट सर्किट भी आग का कारण बताया जा रहा है। परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रशासन ने उपलब्ध करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार उनका बेटा विदेश में नौकरी करता है। अध्यापक की मौत का जिसने भी सुना वह विश्वाश नही कर रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here