भकरेडी पंचायत में महिला मंडल भवन का लोकार्पण
₹420000 की राशि खर्च कर बनाया भवन
विधायक इंदर दत्त लखन पाल ने किया समर्पित
बड़सर। सतीश शर्मा।ßमहिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सुदृढ़ कर आर्थिकी बढ़ाने में विधायक इंद्र दत्त लखन पाल की योजनाएं कारगर साबित हो रही हैं। भकरेडी पंचायत में₹420000 की लागत से निर्मित महिला मंडल आज विधायक ने महिलाओं को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत कर देश की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने मनरेगा स्कीम का जिक्र करते हुए कहा की महिलाएं आर्थिक तौर पर सुदृढ़ हो रही हैं। उनकी आय को बढ़ाने के लिए सरकार को विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के लिए भाजपा की सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर भरवाना महिलाओं के लिए टेढ़ी खीर हो गया है हजार रुपए से अधिक लोगों को रसोई गैस सिलेंडर बनाने के लिए देना पड़ रहा है। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा विधायक को टोपी तथा शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्यों द्वारा विधायक को शाल टोपी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उषा देवी, पंचायत प्रधान सुलोचना देवी, उपप्रधान पविंदर कुमार उर्फ लवली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश बल्ली, अश्विनी कुमार, महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, सचिव सीमा देवी, प्रधान सुनीता देवी, निर्मला देवी, बीना रतनी कमलेश गीता, कांता देवी मनसा देवी प्रवीण, प्रवीन चोपड़ा, शशि कुमारी, कल्पना, शोभा देवी, सोमा सिमरो देवी , कृष्णा देवी, कमला देवी, बर्फी देवी मीरा देवी,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here