भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखन पाल जम्मू के किश्तवाड़ में चुनाव प्रभारी के तौर पर कर रहे कार्य
सुरेंद्र अग्निहोत्री ने भी संभाल जिम्मा
भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात डटे
बड़सर। सतीश शर्मा हिमाचल प्रदेश के बडर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल जम्मू के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा की जीत के लिए गांव-गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोगों को वोट देने की अपील कर रहे हैं। संगठन में लंबे समय तक संगठन का उनका अनुभव जम्मू में भी काम आ रहा है। उनकी लोकप्रियता का डंका हिमाचल के बाद जम्मू में भी बज रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 40 साल तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया लेकिन 2022 के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर 12 सालों के बाद भाजपा को बड़सर सीट पर जीतदिलाई। अपनी सीट जीतने के बाद हमीरपुर उपचुनाव में आशीष शर्मा के चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी लोकप्रियता का डंका इतना बचता है कि आशीष शर्मा 1500 वोटो से जीते तथा लखनपाल को जिन बूथों का प्रभारी बनाया गया था उन पर करीब 1500 की लीड उन्होंने दिलाए। जो आशीष शर्मा के लिए जीत का कारण बने। मुख्यमंत्री के जिला में पहले उन्होंने पड़सर की सीट जीती फिर हमीरपुर की सीट जीति उसके बाद उन्होंने जम्मू की ओर रुक कर लिया तथा भाजपा का परचम लहराने के लिए किस्त बाढ़ में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जम्मू के लोगों में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। कांग्रेस सेवा दल के वह पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं संगठन का जिम्मा संभालने का उन्हें लंबा अनुभव है। जिला में जिले का मुख्यमंत्री होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए मुसीबैटन खड़ी कर दी हैं मुख्यमंत्री अपने ही जिले में दो सीटों पर चुनाव हार गए हैं । मुख्यमंत्री की लोकप्रियता के मुकाबले में लखनपाल की लोकप्रियता अधिक है।