शिमला। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश में वेब पोर्टल सोशल मीडिया के लिए नीति निर्धारित किए जाने का कैबिनेट ने फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल द्वारा कई निर्णय लिए गए जिसमें फिल्मों के निर्माण के लिए भी नीति निर्धारण करने तथा जिला स्तर पर परमिशन के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया है जबकि प्रदेश स्तर पर भी तीन दिन का ही समय निर्धारित किया गया है 3 दिन के बाद श्वेता ही फिल्म शूटिंग के लिए मंजूरी समझी जाएगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में फिल्म फेस्टिवल भी मनाया जाएगा। फिल्मों की ट्रेनिंग लेने वालों के लिए भी योजना बनेगी। लड़कियों की शादी के लिए आयु 21 वर्ष निर्धारित कर दी गई है। प्रदेश के स्कूलों में दाखिले के लिए आयु चीज वर्ष निर्धारित की गई है। लेकिन इस सत्र में 6 महीने की छूट भी रहेगी। सुजानपुर सिविल अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर 100 बेड का किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here