मुख्यमंत्री पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल-इंजीनियर राजेश बन्याल
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल को इंजीनियर राजेश बन्याल ने घेरा
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। भारतीय जनता पार्टी के  विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगाए आरोपी का जिक्र करते हुए इंजीनियर राजेश बन्याल ने प्रेस वार्ता में तथ्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए के विकास कार्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूकखू ने इस विधानसभा के क्षेत्र में करवाए हैं पूर्व बागी विधायक मनघडंत आरोप लगा रहे हैं की मुख्यमंत्री ने उनके साथ भेदभाव किया है जबकि सच्चाई यह है कि करोड़ों रुपए के कार्य 1 साल में करवाए गए हैं। इसके अलावा 350 से अधिक कर्मचारियों के तबादले इस विधानसभा क्षेत्र में किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक झूठ बोल रहे हैं की वह मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो तबादले नहीं होते थे। राजेश बनयाल ने कहा कि मैं अपने बहनोई का तबादला करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिला तो मुख्यमंत्री ने विधायक के माध्यम से तबादला करवाने की बात कही। जब मैं विधायक से मिला तथा तबादला के लिए कहा तो वह तबादला विधायक ने मुख्यमंत्री के माध्यम से करवाया। इसमें सच्चाई नहीं है की तबादले नहीं हो रहे थे। जहां तक चपरासी के तबादले भी विधायक मुख्यमंत्री से नहीं करवा पाए थे सरासर झूठ है चपरासी का तबादला डिपार्टमेंट हेड ही कर देते हैं। इस मौके पर उन्होंने बाबा बालक नाथ ट्रस्ट का जिक्र करते हुए कहा की गुफा को जाने वाले रास्ते का जीर्णोद्धार करवाने के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ी। आज लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा गुफा के रास्ते का जीर्णोद्धार करने से काफी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की चारों सीटों तथा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here