अत्यंत दुखद
नहीं रहे हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश बबली। आज किन्नौर प्रवास के दौरान रास्ते में ही हृदय गति रुकने के कारण रामपुर अस्पताल लाया गया वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली (Rakesh Babli) की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी है। वह किन्नौर जा रहे थे। किंन्नौर के रास्ते में पड़ने वाले चौरा नामक स्थान पर उनको हार्ट अटैक आया। यहां से उनको वापस ज्यूरी अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और रामपुर अस्पताल को रेफर कर दिया। उनके निधन से बड़सर भाजपा ने एक होनहार युवा नेता खो दिया है। राकेश बबली राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा किसान मोर्चा का नेतृत्व कर चुके थे। वर्तमान में वह बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे तथा भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार थे। दो साल पूर्व उनके छोटे भाई विजय शर्मा की भी इसी प्रकार हार्ट अटैक से मौत हुई थी।