दिवंगत भाजपा नेता राकेश बबली के पैतृक गांव में परिवार को संतावना देने पंहुचे केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सहित विभिन्न राज्यों से नेता
परिवार को ढांढस बंधाया
बड़सर। सतीश शर्मा। अकस्मात डॉ राकेश बबली के निधन के बाद उनके चाहने वाले अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। आज उनके पैतृक गांव में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए कर्म का आयोजन किया गया।इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में तैनात भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे, सहित पंजाब हरियाणा दिल्ली झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से भाजपा के के नेताओं ने शिरकत की तथा परिवार को सांत्वना दी। आयोजन के लिए अनुराग सिंह ठाकुर बड़सर बुढान मे पंहुचे कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष थे तथा उन्होंने इस बोर्ड में कई सुधार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाएं। वह हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। संगठन का कार्य करते हुए उनका निधन हो गया था। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनका एक बेटा सिक्स्थ क्लास में पढ़ता है जबकि बेटी अभी तक स्कूल भी नहीं जाती है। इस मौके पर परिवार को संतावना देने भाजपा के पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, बलदेव शर्मा, विजय अग्निहोत्री, कमल नयन,भाजपा के राष्ट्रीय नेता महेंद्र पांडे सहित हजारों लोगों ने शिरकत की।