मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समीरपुर में प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री बोले मिलता रहेगा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर के नेतृत्व में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में उपमंडल मुख्यालय बड़सर, बणी, सलोनी तथा भोटा में क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का जबरदस्त स्वागत किया तथा तोरण द्वार लगाकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े बजाएं। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंचे तथा वहां पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया उसके बाद सर्किट हाउस में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा उनके निवारण के लिए अधिकारियों को भी आदेश दिए। सुमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सुमीरपुर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलकर शिष्टाचार भेंट करना की चर्चा आम है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वाराप्रदेश के जिलों में समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उन्होंने कई जिलों की समीक्षा बैठकों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा परिचर्चा की है तथा सूखाग्रस्त स्थिति तथा अन्य जानकारियां ली
है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here